लोस चुनाव से पहले अब तक नकदी समेत 147.19 करोड़ का सामान जब्त
लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में नाका चेकिंग बढ़ा दी गयी है.
By Prabhat Khabar News Desk |
March 30, 2024 10:19 PM
कोलकाता. लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में नाका चेकिंग बढ़ा दी गयी है. चुनाव आयोग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 30 मार्च तक जब्त की गयी नकदी की राशि सात करोड़ 87 लाख रुपये बतायी गयी है. वहीं, इस दौरान 12 लाख 70 हजार लीटर शराब बरामद की गयी, जिसकी बाजार में कीमत 33 करोड़ 86 लाख रुपये है. साढ़े तीन किलोग्राम ड्रग्स भी बरामद किया गया, जिसकी कीमत 18 करोड़ 28 लाख रुपये आंकी गयी है. मतदान से पहले 27.32 करोड़ रुपये के सोने-चांदी सहित अन्य धातु को भी बरामद किया गया. करीब 36 करोड़ का अन्य सामान भी जब्त किया गया. राज्य में नकदी समेत कुल 147.19 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया गया है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 5:28 PM
July 6, 2026 4:50 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 2:38 PM
July 6, 2026 1:59 PM
July 6, 2026 1:38 PM
July 6, 2026 12:27 PM
