दुबराजपुर : मारपीट के मामले में पांच गिरफ्तार

जिले के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के खेयाज मोहम्मदपुर ग्राम में गुरुवार को हुई बमबाजी, गोलीबारी व मारपीट की

By Prabhat Khabar News Desk | June 1, 2024 5:17 PM

बीरभूम.

जिले के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के खेयाज मोहम्मदपुर ग्राम में गुरुवार को हुई बमबाजी, गोलीबारी व मारपीट की घटना के सिलसिले में शनिवार को पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. इस क्रम में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. घटना के बाद गांव में अब भी उत्तेजना है. इसे देखते हुए पुलिस गश्त कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है