हुगली : जर्जर सड़क पर जमे गंदे पानी में स्नान कर जताया विरोध
दादपुर के हारिट से बिलायतपुर तक जाने वाली लगभग पांच किलोमीटर की सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है.
By Prabhat Khabar News Desk |
August 3, 2024 2:03 AM
प्रतिनिधि, हुगली
.दादपुर के हारिट से बिलायतपुर तक जाने वाली लगभग पांच किलोमीटर की सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है. गड्ढों से भरी सड़क के कारण स्कूल जाने में छात्रों को परेशानी होती है. बारिश होने पर यह सड़क तालाब बन जाती है. भाजपा का आरोप है कि प्रशासन को सूचना देने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला.
इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमे गंदे पानी में स्नान कर विरोध जताया. साथ ही वहां धान के पौधे भी रोपे. करीब एक घंटा तक प्रदर्शन चलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और अवरोध हटाया. प्रदर्शन में हारिट पंचायत समिति के सदस्य तथा पोलवा-दादपुर ब्लॉक के भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्घ्य चक्रवर्ती उपस्थित थे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 5:28 PM
July 6, 2026 4:50 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 2:38 PM
July 6, 2026 1:59 PM
July 6, 2026 1:38 PM
July 6, 2026 12:27 PM
