सेवड़ाफुली लेवल क्रॉसिंग पर लगा इलेक्ट्रिकल लिफ्टिंग बैरियर गेट

लेवल क्रॉसिंग गेटों को बंद करने और खोलने के समय को कम करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव किया गया है

By Prabhat Khabar News Desk | July 20, 2024 1:39 AM

कोलकाता. लेवल क्रॉसिंग गेटों को बंद करने और खोलने के समय को कम करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव किया गया है. रेलवे अब अपने पुराने बूम आधारित लेवल क्रॉसिंग गेटों को बदल कर इलेक्ट्रिकल लिफ्टिंग बैरियर गेटों से बदलने का काम शुरू कर दिया है. इसकी शुरुआत सेवड़ाफुली स्टेशन से हुई है. पूर्व रेलवे का सिग्नल और दूरसंचार विभाग ने मैनुअल लिफ्टिंग बैरियर प्रकार के लेवल क्रॉसिंग गेटों को इलेक्ट्रिकल लिफ्टिंग बैरियर गेटों से बदलने का काम तेजी से शुरू कर दिया है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बूम वाला गेट भारी होता था, इसे बंद करने या खोलने में मानव बल काफी लगता था. हालांकि इलेक्ट्रिकल लिफ्टिंग बैरियर गेट अपेक्षाकृत काफी हलका है. पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा कि सेवड़ाफुली लेवल क्रॉसिंग पर इलेक्ट्रिकल लिफ्टिंग बैरियर गेट के लगने से आम लोगों को सुविधा होगी. यह परिचालन क्षमताओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है