शराब के नशे में धुत अधेड़ तालाब में गिरा, हुई मौत

नशे की हालत में तालाब में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का नाम निताई दास (50) है.

By Prabhat Khabar News Desk | May 7, 2024 2:11 AM

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना की बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड- 8 के चक्रवर्तीपाड़ा इलाके में नशे की हालत में तालाब में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का नाम निताई दास (50) है. वह नगरपालिका में अस्थायी कर्मचारी था. जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मछुआरों ने इलाके के एक तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डाला था. इसी दौरान जाल में शव फंस गया. घटना की जानकारी मिलने पर टीटागढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बैरकपुर नगरपालिका के चेयरमैन उत्तम दास भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मृतक नगरपालिका के कचरा विभाग में अस्थायी कर्मचारी था. रविवार रात को किसी की अंत्येष्टि में आया था और जमकर शराब पी थी. हो सकता है कि शराब के नशे में होने के कारण वह तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. उधर, पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है