दो ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत में चालक व खलासी जख्मी
वैद्यवाटी के काजीपाड़ा में जीटी रोड पर रविवार सुबह दो मालवाहक ट्रकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी. इसमें दोनों ट्रकों के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये.
By Prabhat Khabar News Desk |
June 2, 2024 11:53 PM
हुगली. वैद्यवाटी के काजीपाड़ा में जीटी रोड पर रविवार सुबह दो मालवाहक ट्रकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी. इसमें दोनों ट्रकों के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को श्रीरामपुर वॉल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, बालू लदा एक ट्रक सेवड़ाफुली की ओर से भद्रेश्वर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था, जिसमें जूट की बोरियां लदी थीं. पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 5:28 PM
July 6, 2026 4:50 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 2:38 PM
July 6, 2026 1:59 PM
July 6, 2026 1:38 PM
July 6, 2026 12:27 PM
