माकपा-तृणमूलकर्मियों में झड़प, दो लोग घायल
पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट थाना इलाके के वनपाड़ा ग्राम ने पार्टी का झंडा लगाने को केंद्र कर माकपा और तृणमूलकर्मियों के बीच झड़प हो गयी,
By Prabhat Khabar News Desk |
April 20, 2024 12:55 AM
बर्दवान/पानागढ़.
पूर्व बर्दवान जिले के मंगलकोट थाना इलाके के वनपाड़ा ग्राम ने पार्टी का झंडा लगाने को केंद्र कर माकपा और तृणमूलकर्मियों के बीच झड़प हो गयी, जिसमें दो तृणमूल कार्यकर्ता घायल हो गये. घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना की थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. घायलों में तृणमूल के बूथ अध्यक्ष शेख उज्ज्वल और जीवन माझी हैं. माकपा का आरोप है कि पार्टी के कार्यकर्ता का झंडा लगा रहे थे, तभी तृणमूल के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया और फिर मारपीट. तृणमूल का कहना है कि माकपा मंगलकोट को अशांत करना चाहती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 5:28 PM
July 6, 2026 4:50 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 2:38 PM
July 6, 2026 1:59 PM
July 6, 2026 1:38 PM
July 6, 2026 12:27 PM
