पेड़ से टकरायी कार, चार जख्मी

पश्चिम मेदिनीपुर के नारायणगढ़ बाइपास इलाके में एक कार ने सड़क किनारे एक पेड़ को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोग घायल हो गये. घायलों में एक महिला भी शामिल है.

By Prabhat Khabar News Desk | June 8, 2024 1:31 AM

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर के नारायणगढ़ बाइपास इलाके में एक कार ने सड़क किनारे एक पेड़ को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोग घायल हो गये. घायलों में एक महिला भी शामिल है. चारों महाराष्ट्र के रहनेवाले बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, कार बेलदा से खड़गपुर की ओर आ रही थी. गति काफी तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, जिसमें चार लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है