किन्नरों की अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलेगा अभियान

किन्नरों के हमले में पांच आरपीएफ कर्मी घायल हो गये हैं

By Prabhat Khabar News Desk | May 21, 2024 6:58 PM

बर्दवान/पानागढ़.बर्दवान रेलवे स्टेशन और आरपीएफ पोस्ट में लगभग 50-75 अराजक किन्नरों के एक समूह द्वारा आरपीएफ महिला कर्मचारियों सहित ऑन ड्यूटी आरपीएफ कर्मियों पर बेरहमी से हमला किए जाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. किन्नरों के हमले में पांच आरपीएफ कर्मी घायल हो गये हैं. किन्नरों की नाराजगी ट्रेन में यात्रियों को होने वाली परेशानी के खिलाफ आरपीएफ के अभियान से है. माना जा रहा है कि यह हमला आरपीएफ की कार्रवाई का बदला है. ईस्टर्न रेलवे सीपीआरओ निखिल चक्रवर्ती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने कहा की मामले की जानकारी के बाद एसआरडीएससी (कॉर्ड)/हावड़ा, चोक्का रघुवीर अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने स्थिति का आकलन किया और कर्मियों का मनोबल बढ़ाया. जीआरपी के सहयोग से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया की रेल मदद शिकायत पोर्टल (डायल-139) के माध्यम से वास्तविक यात्रियों के खिलाफ किन्नरों द्वारा की जाने वाली अवैध गतिविधियों और उत्पीड़न के संबंध में कई शिकायतें दर्ज की गयी हैं. अप्रैल माह में सात तथा मई माह में (20.05.24 तक) आठ शिकायतें मिली हैं. नतीजतन, इन शिकायतों के जवाब में, हावड़ा डिवीजन के भीतर आरपीएफ द्वारा किन्नरों पर कार्रवाई चल रही है. तदनुसार, आज किन्नरों की गिरफ्तारी के साथ कुल 18 मामले दर्ज किये गये हैं और मई-2024 सोमवार तक उनकी अवैध गतिविधियों के लिये कुल 14 मामले दर्ज किये गये हैं और 14 किन्नरों की गिरफ्तारी हुई है. इसके अलावा मंगलवार सुबह दो किन्नरों को ट्रेन/स्टेशन परिसर में अपराध करते देखा गया तो उचित कानूनी कार्रवाई की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है