बर्दवान सदर : टोटो चालक ने लगा ली फांसी
मृतक का नाम बुबाई दास (30) बताया गया है.
By Prabhat Khabar News Desk |
July 4, 2024 1:22 AM
बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान के बर्दवान सदर थाना क्षेत्र के बाबूरबाग कालीतला इलाके में एक टोटो चालक ने फांसी लगा कर जान दे दी. मृतक का नाम बुबाई दास (30) बताया गया है. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि के बाद लाश को कब्जे में लेकर ऑटोप्सी के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. बताया गया है कि दो दिन पहले एक दुर्घटना में बुबाई का टोटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. इससे बुबाई काफी परेशान था. मंगलवार शाम उसने अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी.
थाने में असामान्य मौत का मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 5:28 PM
July 6, 2026 4:50 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 2:38 PM
July 6, 2026 1:59 PM
July 6, 2026 1:38 PM
July 6, 2026 12:27 PM
