भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़

कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड-29 में बॉयलर गेट के सामने स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में तोड़फोड़ की गयी है.

By Prabhat Khabar News Desk | July 1, 2024 1:26 AM

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले की कमरहट्टी नगरपालिका के वार्ड-29 में बॉयलर गेट के सामने स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में तोड़फोड़ की गयी है. आरोप है कि शनिवार रात जब कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी, तभी स्थानीय तृणमूल पार्षद निर्मला राय अपने समर्थकों के साथ वहां आयीं और धमकाने लगीं. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गयी. कुछ ही देर में मारपीट होने लगी. तृणमूल कार्यकर्ताओं ने वहां रखी बाइकों को कार्यालय से बाहर फेंक दिया. फिर एक चार पहिया वाहन जिला कार्यालय में घुसा दिया गया. उधर, घटना की जानकारी मिलने पर बेलघरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित की. वहीं, तृणमूल पार्षद निर्मला राय ने भाजपा के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है