भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, तृणमूल पर आरोप
नदिया के नवद्वीप में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, जिसमें तीन भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गये.
– घायलों से मिले भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ सरकार
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तापस देबनाथ समेत तीन भाजपा कार्यकर्ता नदिया के स्वरूपगंज घाट पर गंगा स्नान करने गये थे. कथित तौर पर अचानक बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. घायल भाजपा कार्यकर्ता तापस देबनाथ ने कहा कि उन्होंने उसे रॉड उन्हें बुरी तरह पीटा, जिसमें तीन लोग घायल हो गये. उन्हें पहले नवद्वीप अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कृष्णानगर के शक्तिनगर जिला अस्पताल भेज दिया गया. खबर पाकर राणाघाट से भाजपा उम्मीदवार जगन्नाथ सरकार सोमवार पीड़ितों से अस्पताल में मिले और उनका हाल पूछा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
