बच्ची का यौन उत्पीड़न के आरोप में एक गिरफ्तार
घटना फोर्ट विलियम के एक क्वार्टर की... 16 जून को पीड़िता की मां ने दर्ज करायी थी शिकायत कोलकाता : मैदान थाना अंतर्गत फोर्ट विलियम के ओल्ड बापू लेन के एक क्वार्टर में रहने वाली 11 वर्षीया बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया. घटना 15 जून की शाम करीब 6 बजे की है. मामले की […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 20, 2019 1:37 AM
घटना फोर्ट विलियम के एक क्वार्टर की
...
16 जून को पीड़िता की मां ने दर्ज करायी थी शिकायत
कोलकाता : मैदान थाना अंतर्गत फोर्ट विलियम के ओल्ड बापू लेन के एक क्वार्टर में रहने वाली 11 वर्षीया बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया. घटना 15 जून की शाम करीब 6 बजे की है. मामले की शिकायत 16 जून को पीड़िता की मां ने दर्ज करायी. जांच के बाद पुलिस ने सागर मल्लिक नामक युवक को गिरफ्तार किया है.
पुलिस की ओर से बताया गया कि सागर ओल्ड बापू लेन स्थित क्वार्टर में रहने वाल राजा मल्लिक का रिश्तेदार है. आरोपी कुछ दिनों से राजा के क्वार्टर में रह रहा था. आरोपी को अदालत में पेश करने पर उसे 24 जून तक पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया है.
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 6:31 PM
July 6, 2026 5:56 PM
July 6, 2026 5:28 PM
July 6, 2026 4:50 PM
July 6, 2026 8:58 PM
July 6, 2026 2:38 PM
July 6, 2026 1:59 PM
July 6, 2026 1:38 PM
July 6, 2026 12:27 PM
