शिक्षक का कटा दो दिनों का वेतन

शिक्षक का कटा दो दिनों का वेतन

By Prabhat Khabar News Desk | August 27, 2020 12:19 AM

कोंच : प्रखंड के बूथ नंबर 64 पर बीएलओ के पद पर पदस्थापित मध्य विद्यालय कोंच के शिक्षक योगेश कुमार पर बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी द्वारा कार्य में लापरवाही और निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर दो दिनों का वेतन रोके जाने का आदेश निर्गत किया गया है.

सहायक अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बूथ संख्या 64 का निरीक्षण किया गया था. इसमें बीएलओ योगेश कुमार अनुपस्थित पाये गये थे. बीडीओ ने बताया कि शिक्षक योगेश कुमार को दूरभाष से 12 अगस्त को ही बूथ पर रहने का निर्देश दिया गया था.

इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये. इसके फलस्वरूप उनका 12 और 13 अगस्त का वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है.