Sambalpur News : दुकान का शटर तोड़ नकद समेत दो लाख के सामानों की चोरी
गोविंन्दपुर थाना अंचल में बढ़ती चोरी से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है.
By SUNIL KUMAR JSR |
February 2, 2026 11:49 PM
Sambalpur News : बामड़ा ब्लॉक के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गरपोश पुलिस चौकी अंतर्गत गरपोश स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के निकट कारोबारी सुनील अग्रवाल के किराना दुकान में रविवार- सोमवार की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब 15 हजार नकदी समेत 2 लाख रुपये के सामानों की चोरी कर ली. सोमवार की सुबह दुकान मालिक सुनील अग्रवाल दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा हुआ और समान चोरी होने की जानकारी मिली. सुनील ने गोविंदपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. गोविंदपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. शाम को गोविंदपुर थाना अधिकारी राजेंद्र बेहेरा भी मौके पर पहुंचे. दुकान में 16 सीसीटीवी कैमरे लगे है. गोविंन्दपुर थाना अंचल में बढ़ते चोरी से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है.
...
ये भी पढ़ें...
June 25, 2026 12:40 PM
June 25, 2026 12:40 PM
June 25, 2026 12:40 PM
June 25, 2026 1:10 PM
June 25, 2026 1:22 PM
June 25, 2026 2:18 PM
June 25, 2026 2:34 PM
पीएम मोदी ने दी सौगात, सीएम माझी के नेतृत्व में ओडिशा को मिली 47,600 रुपये करोड़ की विकास परियोजनाएं
June 21, 2026 12:48 PM
June 21, 2026 10:16 AM
June 21, 2026 9:48 AM
