Rourkela News: आरएसपी के बहुआयामी स्वास्थ्य शिविर से बिसरा के 200 ग्रामीण लाभान्वित

Rourkela News: आरएसपी के सीएसआर विभाग ने एमएंडएचएस विभाग के सहयोग से बिसरा की उड़सू ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य शिविर लगाया.

By BIPIN KUMAR YADAV | February 10, 2026 11:34 PM

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की ओर से बिसरा प्रखंड की उड़सू ग्राम पंचायत अंतर्गत सरुबाहल पड़हा उच्च विद्यालय परिसर में एक बहुआयामी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन आरएसपी के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (एमएंडएचएस) विभाग के सहयोग से किया गया.

आरएसी अधिकारियों ने शिविर में ग्रामीणों से की बात

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा) डॉ पी षाड़ंगी, महाप्रबंधक प्रभारी (सीएसआर) मुनमुन मित्रा, उप महाप्रबंधक (सीएसआर) टीबी टोप्पो, सहायक महाप्रबंधक (सीएसआर) बी जेना, उप प्रबंधक (सीएसआर) एसके शुक्ला सहित आरएसपी के अन्य अधिकारियों ने शिविर का दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत की. शिविर में मरीजों की जांच करने वाली आरएसपी के चिकित्सकों की टीम में डॉ ज्योति रंजन साहू (शल्य-चिकित्सा), डॉ दिव्या (स्त्रीरोग विशेषज्ञ), डॉ देवाशीष रे (सामान्य चिकित्सा), डॉ के कोनिया (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ गौतम दाश (इएनटी विशेषज्ञ) और रजनीश बघेल (ऑम्टोमेट्रिस्ट) शामिल थे. लिंगराज प्रधान (सीपीएसके), संचारी पटनायक (फार्मासिस्ट) और बीके महापात्र (सीएसआर समन्वयक) ने उनकी सहायता की.

आइजीएच में उन्नत उपचार के लिए आठ मरीज चिह्नित

स्वास्थ्य शिविर में कुल 201 मरीजों की जांच की गयी तथा उन्हें नि:शुल्क परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गयीं. इसके अलावा, आठ मरीजों को विभिन्न सीएसआर योजनाओं के अंतर्गत इस्पात जनरल अस्पताल (आइजीएच) में उन्नत उपचार के लिए चिह्नित किया गया. उल्लेखनीय है कि आरएसपी द्वारा पार्श्वांचल गांवों में आयोजित किये जा रहे ऐसे चिकित्सा शिविर न केवल दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहे हैं, बल्कि गंभीर बीमारियों से पीड़ित चिह्नित व्यक्तियों को आइजीएच में महंगे शल्य उपचार भी नि:शुल्क उपलब्ध कराये जाते हैं.

आरएसपी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दिखी उत्कृष्ट टीम भावना

राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग विभाग की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘स्पर्धा-2026’ का सफलतापूर्वक समापन हो गया है. आयोजन में उत्कृष्ट टीम भावना एवं खेल उत्साह का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (अनुरक्षण) एसएस रायचौधरी, मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं सीएसआर) टीजी काणेकर तथा मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन-एलएंडडी) पीके साहू ने संयुक्त रूप से समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये. ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले आरएसपी एवं ओडिशा खान समूह के एसीटी (टी), ओसीटी (टी) तथा एमटी (टी) सहित लगभग 65 प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया. आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, बैडमिंटन (पुरुष एवं महिला वर्ग में एकल एवं युगल), शतरंज, 100 मीटर दौड़ तथा शॉट पुट शामिल थे. इसके अतिरिक्त, सद्भावना क्रिकेट मैच तथा 100 मीटर दौड़ और शॉट पुट में स्टाफ सदस्यों की भागीदारी ने आयोजन की समावेशी भावना को और सुदृढ़ किया. इस आयोजन का समन्वय उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-एलएंडडी), के के जायसवाल द्वारा किया गया.