Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र की 57वीं वार्षिक उद्यान कृषि प्रदर्शनी शुरू, फूल, फल, सब्जियों और पौधों की 771 प्रविष्टियां शामिल

Rourkela News: आरएसपी के बागवानी विभाग की 57वीं वार्षिक उद्यान कृषि प्रदर्शनी शनिवार को जुबिली पार्क में शुरू हुई.

By Prabhat Khabar News Desk | January 19, 2025 12:11 AM

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के बागवानी विभाग की 57वीं वार्षिक उद्यान कृषि-2025 प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को जुबिली पार्क में प्रभारी निदेशक आलोक वर्मा ने किया. उन्होंने और अन्य गणमान्यों के साथ प्रदर्शनी का परिदर्शन किया और प्रदर्शित फूलों, फलों और पौधों की विविधता में गहरी दिलचस्पी दिखायी. उन्होंने पिछले 57 वर्षों से भव्य प्रदर्शनी के आयोजन के लिए बागवानी विभाग के प्रयासों की सराहना की, जिसने इस क्षेत्र में अपने लिए एक जगह बनायी है, जो एक लोकप्रिय बहुप्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम बन गया है.

जुबिली पार्क में उमड़ी लोगों की भीड़

प्रदर्शनी में विभिन्न श्रेणियों जैसे कटे हुए फूल, गमले के पौधे, फल, सब्जियां, बोनसाई, डिनर बाउल सुसज्जा, सर्वोत्तम सुसज्जित फूल, बटन होल, गुलदस्ता, माला (गुलाब के अलावा) और फूलों और पत्तियों से बने मॉडल में 771 प्रविष्टियां शामिल की गयी हैं. जुबिली पार्क में बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े और उन्होंने विभिन्न प्रकार के फूलों, सब्जियों और फलों की प्रशंसा की, जैसे गुलाब, गुलदाउदी, डहलिया, डायन्थस, स्वीट पी, एंटीरिनम, कार्नेशन, कैलेंडुला, फ्लॉक्स, पैंसी, गेरबेरा, ल्यूपिन, मैरीगोल्ड, एस्टर, साल्विया, ग्लैडियोली, कैंडिटफ्ट और कई अन्य. इस कार्यक्रम में गार्डन लेआउट प्रतियोगिता भी शामिल है.

पुरस्कार वितरण के साथ होगा प्रदर्शनी का समापन

दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन 19 जनवरी की शाम को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा. उद्घाटन समारोह में दीपिका महिला संघति की अध्यक्ष नम्रता वर्मा, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) तरुण मिश्र, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) विश्वरंजन पलई, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) सुदीप पाल चौधरी, उप महानिरीक्षक (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) रतन कुमार, दीपिका महिला संघति की उपाध्यक्षाएं प्रभाती मिश्र और नवनीता पालचौधरी, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (नगर प्रशासन एवं सीएसआर) पीके स्वांई, महाप्रबंधक प्रभारी (नगर इंजीनियरिंग एवं उद्यान कृषि) बीके जोजो, उप महाप्रबंधक (उद्यान कृषि) और प्रभारी (जेडडीपी) डॉ अविजित विश्वास और आरएसपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

आरएसपी ने निकाला सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ

सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में 17 जनवरी, 2025 को कार्यपालक निदेशक (वर्क्स), बीआर पलई ने सड़क सुरक्षा पर जन जागरूकता पैदा करने के लिए कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) भवन के पास दो सुरक्षा रथों को रवाना किया. इस अवसर पर संयंत्र के कई मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. इस अवसर पर पलई ने सभी से सुरक्षा नियमों का पालन करने और संयंत्र के अंदर और बाहर खुद, परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों और पूरे समाज की बेहतरी के लिए दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया.

नाटक का हुआ मंचन, चलाया हस्ताक्षर अभियान

एमओएमटी (टीएंडआरएम), आर महंती और टीम द्वारा एक सुरक्षा नाटक का मंचन किया गया और सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया. सड़क सुरक्षा शपथ मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत), आरके मुदुली, मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-1), एस करथा और मुख्य महाप्रबंधक (एनपीएम और एसपीपी), आरके बिसारे द्वारा क्रमशः ओडिया, अंग्रेजी और हिंदी में दिलायी गयी. दो सुरक्षा रथों को रंग-बिरंगे पोस्टरों से सजाया गया है, जिन पर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के बारे में क्या करें और क्या न करें संबंधी संदेश लिखे हुए हैं. सड़क सुरक्षा पर सार्वजनिक घोषणा प्रणाली वाले यंत्र के साथ सुरक्षा रथ विभिन्न इकाइयों में जायेगा और दूसरा टाउनशिप के चारों ओर घूमेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है