तापमान 40 के पार, आसमान से बरस रही आग

अप्रैल की गर्मी ने बढ़ायी परेशानी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By RAKESH KUMAR | April 21, 2026 8:59 PM

साहिबगंज. अप्रैल के तीसरे सप्ताह में तापमान 40 पार कर गया है. आसमान से आग बरस रही है. सूरतेहाल यह है कि 10 बजे के बाद लोग घरों से बेवजह निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं. मंगलवार को ऊमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान दिखे. मौसम विभाग एक सप्ताह तक तापमान में वृद्धि का अनुमान लगाया है. अगले सप्ताह के दौरान तापमान 41 डिग्री से लेकर 44 डिग्री तक बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने तापमान में वृद्धि और ऊमस भरी गर्मी को देखते हुए सावधानी और चेतावनी अलर्ट जारी किया है. लोगों को अत्यधिक गर्मी से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है. गर्मी के कारण शहर में लोग दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सड़कों पर नजर नहीं आये. शाम 5:00 बजे के बाद हल्की हवा चली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई.