सेवानिवृत्त चौकीदार पांच दिन से लापता

कोटालपोखर थाना क्षेत्र के छोटा कोटालपोखर गांव के सेवानिवृत्त चौकीदार तीनकौड़ी राय पांच दिनों से लापता हैं। उनके पुत्र मदन रजवाड़ ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। तीनकौड़ी राय 17 अक्टूबर को दोपहर गुमानी महाराजपुर जाने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिवार और रिश्तेदारों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मदन ने बताया कि पिता रिटायरमेंट के बाद घर पर रहते थे और पहली बार लापता हुए हैं। उनकी एक आंख की रोशनी कम है। परिवार ने पुलिस से जल्द पहचानने और सुरक्षित ढूंढने की अपील की है।

By BIKASH JASWAL | October 21, 2025 5:40 PM

प्रतिनिधि, बरहरवा. कोटालपोखर थाना क्षेत्र के छोटा कोटालपोखर गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त चौकीदार तीनकौड़ी राय पांच दिनों से लापता हैं. उनके पुत्र मदन रजवाड़ ने कोटालपोखर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है. मदन के अनुसार, उनके पिता 17 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे गुमानी महाराजपुर जाने के लिए निकले थे और शाम 6 बजे तक लौटने की बात कही थी, लेकिन वे वापस नहीं आए. परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला. थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है. मदन ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद उनके पिता घर पर ही रहते थे और यह पहली बार है कि वे लापता हुए हैं. उन्होंने बताया कि उनके पिता की एक आंख में रोशनी कम है और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द उन्हें ढूंढने की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है