सीएस ने हेल्थ जागरुकता वैन को किया रवाना

सीएस ने हेल्थ जागरुकता वैन को किया रवाना

By ABDHESH SINGH | February 14, 2026 9:04 PM

साहिबगंज. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के निर्देशानुसार टीआईटी वाहन अभियान के तहत जागरुकता वाहन को सिविल सर्जन ने रवाना किया. यह वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, सीएचसी, पीएचसी और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देगा. अभियान के माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन, टीबी, मलेरिया, पोषण, एनसीडी सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों का प्रचार किया जायेगा. स्वास्थ्यकर्मियों के लिए प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित होंगे. मौके पर डॉ किरण माला समेत कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.