पीएम जनमन योजना के तहत सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

सांसद ने करमटोक-दलही अमरपुर, लखीपुर-पंडन भिट्ठा और तालझारी-गोलाबस्ती सड़क योजना का नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर शुभारंभ किया.

By RAKESH KUMAR | May 19, 2026 9:26 PM

पतना. प्रखंड के तालझारी और लखीपुर गांव में मंगलवार को राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा ने पीएम जनमन योजना के तहत कई सड़क निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया. सांसद ने करमटोक-दलही अमरपुर, लखीपुर-पंडन भिट्ठा और तालझारी-गोलाबस्ती सड़क योजना का नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर शुभारंभ किया. इस दौरान सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि इन सड़कों के बनने से तालझारी, लखीपुर और करमटोक समेत कई गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. मौके पर गुरु हेंब्रम, संजीव सामू, सुरेश टुडू, मोहम्मद शहबाज, अब्दुल रहीम, शिवलाल हेंब्रम और मानवेल मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.