उड़नदस्ता की टीम ने एक लाख 30 हजार रुपये की जब्त
बोरियो की है घटना
By Prabhat Khabar News Desk |
May 19, 2024 11:22 PM
बोरियो. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता की टीम ने एक लाख 30 हजारे रुपये जब्त की. टीम ने दंडाधिकारी अटल भगत के नेतृत्व में बोरियो थाना क्षेत्र के हरिणचारा मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया. साहिबगंज की ओर जा रही बाइक को रोक कर जांच की गयी तो चालक के बैग से एक लाख 30 हजार रुपये नकद बरामद किये गये. अटल भगत ने बताया कि बाइक चालक कोटालपोखर थाना क्षेत्र के जामबाद गांव निवासी लखन कुमार साह है. लखन कुमार साह ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है. वहीं बीडीओ नागेश्वर साव ने बताया कि बरामद कैश को मालखाने में सुरक्षित रखा गया है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:52 PM
July 1, 2026 10:39 PM
June 30, 2026 10:30 PM
June 30, 2026 7:30 AM
June 29, 2026 1:48 PM
June 28, 2026 6:44 PM
June 24, 2026 12:52 PM
June 22, 2026 9:28 PM
June 21, 2026 9:00 PM
June 20, 2026 4:43 PM
