जिले के श्रमिकों को न्यूनतम वेतनमान की गारंटी के साथ श्रम समस्या समाधान करने मांग

मजदूर संघ ने समाहरणालय के पास दिया धरना, राज्यपाल के नाम नौ सूत्री मांग-पत्र डीसी को सौंपा

By ABDHESH SINGH | May 18, 2026 11:26 PM

साहिबगंज

झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव के निर्देश पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को समाहरणालय के पास मजदूर संघ ने धरना दिया. श्री यादव ने कहा कि जिले में श्रमिकों को न्यूनतम वेतनमान की गारंटी, आठ घंटे का काम ओवर टाइम भुगतान नियुक्ति पत्र, श्रम समस्या समाधान के लिए मजदूर संघ (प्रजा.) आंदोलनरत हैं. प्रशासन के सहयोग श्रमिक हित में मिलती नहीं है. इससे मजदूर वर्ग आहत हैं. मानसिक, शारीरिक व आर्थिक गुलामी की जन का शिकार बने हैं. झारखंड मजदूर संघ प्रजातांत्रिक की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांकेतिक धरना दिया. इसकी अध्यक्षता मिठुन राजवंशी ने की. मुख्य रूप से संगठन के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव, उपाध्यक्ष फुल कुमारी, जिलाध्यक्ष प्रीतम कुमार पीयूष, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मो सेईद अख्तर, नीखिल यादव, रणधीर प्रसाद, मुना यादव, रविकांत ठाकुर जियाउल हक, लैण्डो पहाड़िया, भोला यादव, विजय यादव, जितेंद्र रजक, अशोक सिंह, कैलाश चौधरी, कुंदन मंडल, सुनील मंडल, चंदन पासवान, संजय सिंह, जुगेश सिंह, धर्मेंद्र रजक, संतोष यादव, प्रेम कुमार रजक, रविन मंडल, हीरा महलदार, महेश यादव, रविकांत रजक, संभू मंडल, अनिल मंडल, शिवजतन मंडल, विश्वजीत मंडल, पप्पू पासवान, कार्तिक पासवान, मुन्ना रविदास, रोहित कुमार गुप्ता समेत कई सदस्य उपस्थित थे. शिष्टमंडल राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन सौपा.

क्या हैं मुख्य मांगें

विभिन्न मांगों को लेकर लोगों ने न्यूनतम वेतन की गारंटी, आठ घंटे कार्य अवधि, ओवरटाइम भुगतान और मेडिकल सुविधा सुनिश्चित करने की मांग उठायी. रेलवे रैक साइडिंग के विभिन्न लोडिंग क्षेत्रों में पेयजल और शौचालय व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गयी. साथ ही कांड संख्या 55/26 की निष्पक्ष जांच, शेरशाह वादी को जन्म प्रमाण-पत्र जारी करने, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की महंगाई पर रोक लगाने तथा असर्वेक्षित जमीन का सर्वे कराने की मांग की गयी.