बीड़ी श्रमिक यूनियन ने जलायी बजट की प्रतियां, कहा : कृषि क्षेत्र को किया नजरअंदाज

नेतृत्वकर्ता शरीफुल इस्लाम ने कहा कि हमारे देश की आत्मा ग्रामीण क्षेत्रों में बसती है. करीब 70% आबादी कृषि एवं इससे जुड़े स्रोतों पर निर्भर है. इसके बावजूद छोटे व सीमांत किसान के साथ छल किया गया.

By BIKASH JASWAL | February 3, 2026 5:47 PM

26 को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान प्रतिनिधि, बरहरवा बीड़ी श्रमिक यूनियन के मजदूरों ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुमानी ने मंगलवार को केंद्रीय बजट की प्रतियां जलायीं. इसके नेतृत्वकर्ता शरीफुल इस्लाम ने कहा कि हमारे देश की आत्मा ग्रामीण क्षेत्रों में बसती है. करीब 70% आबादी कृषि एवं इससे जुड़े स्रोतों पर निर्भर है. इसके बावजूद छोटे व सीमांत किसान के साथ छल किया गया. वित्त मंत्री के बजटीय भाषण में उर्वरक सब्सिडी में 15,679 करोड़ रुपये की कटौती तथा कर्ज माफी के लिए कोई प्रस्ताव नहीं होने की जानकारी मिली, जो इस क्षेत्र की उपेक्षा को दर्शाता है. इसके अलावा ग्राम उद्योग व ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने वाली महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना में कोई ठोस वित्तीय आवंटन नहीं किया गया. कुल मिलाकर बजट किसान व मजदूर विरोधी रही है. वहीं, उन्होंने मजदूरों से 26 फरवरी को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने की अपील की.