बीएसके कॉलेज से हटाये गये विषयों में से महत्वपूर्ण सबजेक्ट को लाने की मांग

पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

By ABDHESH SINGH | May 27, 2026 11:05 PM

बरहरवा. एनएसयूआइ साहिबगंज जिलाध्यक्ष थॉमस रॉबर्ट के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ तनवीर आलम से मुलाकात कर क्लस्टरिंग के आधार पर बीएसके कॉलेज से हटाये गये विषयों में से कुछ महत्वपूर्ण विषयों को वापस लाने एवं हिंदी, इतिहास, भूगोल जैसे विषयों में सीटों की संख्या पूर्व की भांति करने के संबंध में पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. कहा गया है कि हिंदी, इतिहास, भूगोल में नामांकन हेतु 600-700 आवेदन किये जाते हैं, पूर्व में एनएसयूआइ के द्वारा ही आंदोलन कर सीटों की संख्या को बढ़ाकर 300 किया गया था, जिसे अब पुनः घटाकर 120-180 कर दिया गया है. वहीं, नौ विषयों (बंगला, उर्दू, संस्कृत, दर्शनशास्त्र, एलएसडब्ल्यू, आर इकोनॉमिक्स, साइकोलॉजी, बॉटनी, जूलॉजी) को हटाये जाने से छात्रों को अब इच्छा अनुसार विषय नहीं मिल सकेगा. इससे बचे हुये विषयों में अतिरिक्त नामांकन हेतु आवेदन पड़ेंगे, इससे अधिकांश छात्र नामांकन से वंचित रह जाएंगे. वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के अल्पसंख्यक छात्रों में बांग्ला, उर्दू जैसे भाषाई विषयों में रुचि रही है. इसके हट जाने से उनकी शिक्षा के लिये दरवाजे बंद हो जायेंगे. मौके पर एनएसयूआइ कॉलेज अध्यक्ष शोएब अख्तर, अभिषेक गुप्ता, राजा, नगर अध्यक्ष सत्यम यादव, शिवम भगत एवं अन्य मौजूद थे.