15 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या
महेशपुर के डुमरिया गांव में 15 वर्षीय शिवचरण मुर्मू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिवचरण, जो अपने माता-पिता के निधन के बाद अपनी मौसी के घर रह रहा था, मंगलवार को गांव के नजदीक जंगल में एक सागवान के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को दी। महेशपुर पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। अभी तक आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मामले की जांच जारी है।
महेशपुर. डुमरिया गांव में 15 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, महेशपुर-गायबथान गांव निवासी शिवचरण मुर्मू (15) अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद अपनी मौसी के घर महेशपुर-डुमरिया गांव में रह रहा था. बीते मंगलवार को उसने डुमरिया गांव के समीप जंगल में एक सागवान के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना का पता तब चला जब गांव के कुछ ग्रामीणों ने पेड़ पर युवक का शव लटकते हुए देखा और इसकी सूचना उसके परिजनों और महेशपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही महेशपुर थाने के एसआई दीपक कुमार और एएसआई कमल मुर्मू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने मामले की जांच शुरू की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
