व्यवहार न्यायालय परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

व्यवहार न्यायालय परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By SHAILESH AMBASHTHA | February 11, 2026 9:41 PM

लोहरदगा. नगरपालिका आम निर्वाचन को लेकर जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में स्वीप कोषांग की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्वाचन में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा ने सभी को मतदान करने की शपथ दिलायी तथा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया. अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मियों समेत पीएलवी से अपने आसपास में रहनेवाले मतदाताओं को सहयोग कर मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया. इस दौरान सभी उत्साहित नजर आये़ं कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और सेल्फी प्वाइंट पर प्रतिभागियों ने सेल्फी ली. मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय प्रेमलता त्रिपाठी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम स्वयंभू, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय नीरजा कुमारी, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी केके मिश्रा, डीएलएसए सचिव राजेश कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन-2 रोहित कुमार, एसडीजेएम अमित कुमार गुप्ता, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम क्लास जेएस कुजूर, आइटीडीए परियोजना पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग समेत स्वीप कोषांग के कृष्ण कुमार गुप्ता, कालीचरण उरांव, जफर कमल, मेराज अंसारी, मुज्जफर आलम, इम्तियाज खान सहित स्वीप कोषांग के कर्मी उपस्थित थे.