एनएचएआइ के अधिकारियों ने पौधरोपण किया

एनएचएआइ के अधिकारियों ने पौधरोपण किया

By Akarsh Aniket | June 5, 2026 10:45 PM

कुड़ू. नेशनल हाइवे अॉथारिटी अॉफ इंडिया के द्वारा शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कुंदों मौजा में पौधरोपण किया गया. पौधरोपण कुड़ू से लातेहार के उदयपुरा तक बन रही फोरलेन बाइपास सड़क के किनारे किया गया. मौके पर आधा दर्जन से अधिक विभिन्न किस्म के पौधे लगाये गये. मौके पर एनएचएआइ के प्रोजेक्ट मैनेजर राजीव रंजन पीआरए कंपनी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विनय पांडे, प्रदीप उपाध्याय, शिवकुमार मिश्रा आलोक पांडे ब्रिज मैनेजर तुरूकांत चौधरी सहित एनएचएआइ के कर्मी शामिल थे.