अल्पसंख्यक कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

अल्पसंख्यक कांग्रेस की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

By SHAILESH AMBASHTHA | September 27, 2025 10:30 PM

लोहरदगा़ जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक शनिवार को राजेंद्र भवन में हुई़ इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी ने की. बैठक में जिला प्रभारी शहनाज खातून मौजूद थीं. बैठक में प्रखंड और पंचायत अध्यक्षों के साथ संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गयी. शहनाज खातून ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर है. उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ जगह कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, लेकिन संवाद और सहयोग से उसका समाधान निकाला जायेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि पार्टी नेतृत्व हर समय उनके साथ है और अल्पसंख्यक कांग्रेस को मजबूत स्वरूप में खड़ा करने का लक्ष्य है. जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी ने कहा कि जिले के कार्यकर्ता हर कार्यक्रम में सक्रिय रहते हैं, यह संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्यकर्ता को परेशानी आती है तो वह हर पल उनके साथ खड़े रहेंगे. कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की असली ताकत है. प्रदेश डेलिगेट नेसार अहमद और सगीर अंसारी ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया. बैठक में यह तय किया गया कि आने वाले दिनों में गांव-गांव और पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किया जायेगा. बैठक में सवारत हुसैन, हाजी सिकंदर अंसारी, कमरुल इस्लाम, शनाउल्लाह अंसारी, सेराज अंसारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है