चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया गया

भारतीय जनता पार्टी समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्यासी अनिल उरांव के चुनावी कार्यालय का उदघाटन गुदरी बाजार ठकुराइन तालाब के समीप सोमवार को पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रजबिहारी प्रसाद एवम अन्य कार्यकर्ताओं ने किया

By VIKASH NATH | February 9, 2026 10:44 PM

लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्यासी अनिल उरांव के चुनावी कार्यालय का उदघाटन गुदरी बाजार ठकुराइन तालाब के समीप सोमवार को पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रजबिहारी प्रसाद एवम अन्य कार्यकर्ताओं ने किया. मौके पर जय श्री राम समिति के संगरक्षक सुषमा सिंह, सतीश जयसवाल, रितेश साहू, ओम सिंह ब्रजबिहारी प्रसाद शनि टोप्पो, आदि नेताओं ने कहा कि लोहरदगा नगर परिषद में भ्रष्टाचार का बोलबाला है जिसके कर आज तक लोहरदगा का समुचित विकास नही हो पाया है. ओम सिंह ने कहा कि 1888 में नगर पालिका का गठन हुआ था राधा रमन प्रसाद जैसे लोग नगर अध्यक्ष पद पर 17 वर्ष रहे नगर का काफी विकास हुआ पर उसके बाद अब तक कोई भी अध्यक्ष का ध्यान नगर विकास की ओर नहीं गया. प्रत्याशी अनिल उरांव ने कहा कि आज लोहरदगा नगर की स्थिति देखे तो रोना आता है ,सड़के टूटी नाली गंदगी से भरी हुई है. मौके पर जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, श्रीचंद प्रजापति, राकेश प्रसाद अजय पंकज, सजल कुमार, कलावती देवी, सामेला बाखला, ओम गुप्ता, हर्षनाथ महतो सहित अनेक लोग उपस्थित थे