सतनदिया के पास दो वाहनों की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग
मेदनीनगर-गारू मुख्य पथ पर सतनदिया स्थित तीखे मोड़ के पास दो निजी वाहनों की टक्कर हो गयी.
By Prabhat Khabar News Desk |
November 21, 2024 4:36 PM
गारू. मेदनीनगर-गारू मुख्य पथ पर सतनदिया स्थित तीखे मोड़ के पास दो निजी वाहनों की टक्कर हो गयी. जानकारी के अनुसार सतनदिया के पास (जेएच-01डीजेड-0303) व सरकारी टाटा सूमो (जेएच-3एस-0479) के बीच टक्कर हो गयी. घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. हालांकि वाहन में सवार चालक सहित सभी सरकारी कर्मी बाल-बाल बच गये. दो लोगों को दुर्घटना में चोट लगी है. दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण कुछ देर के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया. उसके बाद यातायात को बहाल हो पाया.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 1, 2026 6:09 PM
June 29, 2026 11:34 AM
June 26, 2026 5:16 PM
June 21, 2026 11:18 PM
June 19, 2026 8:58 PM
June 19, 2026 9:07 PM
June 16, 2026 10:03 PM
June 16, 2026 10:02 PM
June 16, 2026 10:00 PM
June 16, 2026 9:59 PM
