युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या की
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओदान गांव (हेठपोचरा पंचायत) निवासी महेश्वर सिंह की पुत्री पुष्पा कुमारी (18) ने गुरुवार रात घर समीप स्थित पेड से फंदे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली.
By Prabhat Khabar News Desk |
March 29, 2024 8:38 PM
लातेहार.
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओदान गांव (हेठपोचरा पंचायत) निवासी महेश्वर सिंह की पुत्री पुष्पा कुमारी (18) ने गुरुवार रात घर समीप स्थित पेड से फंदे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार पुष्पा कुमार गुरुवार को अपने दोस्तों के साथ सदर प्रखंड के जोगनाटांड़ में नीलांबर-पीतांबर के 165वें शहादत दिवस पर आयोजित मेला में घूमने आयी थी. घर लौटने के बाद पुष्पा के माता-पिता ने उसे खाने के लिए कहा. इसी दौरान किसी बात को लेकर वह नाराज हो गयी और बिना खाना खाये अपने कमरे में सोने चली गयी. सुबह में ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकते पाया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. इस मामले में परिजन कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं. थाना प्रभारी पीके सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है....
ये भी पढ़ें...
July 1, 2026 6:09 PM
June 29, 2026 11:34 AM
June 26, 2026 5:16 PM
June 21, 2026 11:18 PM
June 19, 2026 8:58 PM
June 19, 2026 9:07 PM
June 16, 2026 10:03 PM
June 16, 2026 10:02 PM
June 16, 2026 10:00 PM
June 16, 2026 9:59 PM
