भाजपा की बैठक में आज होनेवाले धरना पर बनी रणनीति

भाजपा की बैठक में आज होनेवाले धरना पर बनी रणनीति

By SHAILESH AMBASHTHA | May 5, 2026 9:05 PM

बारियातू. भाजपा मंडल कार्यालय में मंगलवार को मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई. इसमें संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया. बैठक में छह मई (आज) लातेहार मुख्यालय में पेयजल संकट को लेकर आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गयी. निर्णय लिया गया कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर काफी संख्या में कार्यकर्ता लातेहार पहुंचेंगे. मंडल अध्यक्ष ने एकजुटता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को सफल प्रदर्शन के लिए जिम्मेदारियां सौंपी. मौके पर कई सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे. बरगी डैम हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर सोमवार शाम बरगी डैम क्रूज हादसे के मृतकों की याद में शोक सभा हुई. इस दौरान हादसे में जान गंवाने वाले मां-बेटे की मार्मिक तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कैंडल जलाया गया. उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की. मौके पर जिला परिषद सदस्य ने कहा कि यह घटना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक का नतीजा है. उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की. सभा में क्लब के अध्यक्ष साहिल सिंह, अभिषेक पासवान, कुंदन चौधरी, प्रमोद चौधरी, आशीष पासवान समेत कई लोग शामिल होकर गमगीन परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.