रैयतों को मिले मुआवजा, नहीं तो आंदोलन: आजसू

बालूमाथ और चंदवा प्रखंड के कई गांवों में टीवीएनएल की ओर से कोयला खनन के लिए कोल खाद्यान्न का आवंटन हुआ है.

By Prabhat Khabar News Desk | March 2, 2025 8:20 PM

लातेहार. बालूमाथ और चंदवा प्रखंड के कई गांवों में टीवीएनएल की ओर से कोयला खनन के लिए कोल खाद्यान्न का आवंटन हुआ है. यहां टीवीएनएल की ओर से पांच हजार लोगों को रोजगार और पुनर्वास की बात कही जा रही है. इसे आजसू जिला अध्यक्ष अमित पांडेय ने खोखला वादा करार दिया है. जिलाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में कहा कि कंपनी के 35 वर्ष हो गये, लेकिन ललपनिया परियोजना में विस्थापित रैयतों को आज तक पुनर्वास की व्यवस्था नहीं करायी जा सकी है. ललपनिया परियोजना में दैनिक मजदूरों का शोषण हो रहा है. 25 वर्ष से परियोजना का विस्तारीकरण का कार्य लंबित है. परियोजना से 10 किमी की दूरी तक मुफ्त बिजली मुहैया करानी थी, लेकिन सारे दावे खोखले हैं. जनता को दिग्भ्रमित कर उनकी जमीन को ठगने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लातेहार में कंपनी को खनन का काम करना है, तो पहले रैयतों को मुआवजा, रोजगार एवं पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराये अन्यथा आजसू पार्टी रैयतों के साथ चरणबद्ध आंदोलन करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है