जांच के बद समस्याअों का समाधान होगा : डीसी

जांच के बद समस्याअों का समाधान होगा : डीसी

By Prabhat Khabar News Desk | April 24, 2026 9:40 PM

लातेहार. जिला समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जायेगा. प्रखंड के शीशी निवासी कमोधा देवी ने उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप स्थापना का कार्य लंबे समय से लंबित रहने के संबंध में अवगत कराया. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण में कुल 17 आवेदन आये जो मुख्य रूप से सड़क दुर्घटना से मृत्य व्यक्ति के आश्रित को मुआवजा प्रदान करने के संबंध में, मनरेगा अंतर्गत मुख्यमंत्री बिरसा सिंचाई कूप में अग्रिम सामग्री भुगतान, जमीन में पॉवर ग्रेड लिमिटेड के द्वारा तार खिंचने संबंधित, क्रय केंद्र पर बेचे गए धान का ऑनलाइन प्रविष्टि एवं भुगतान न होने के संबंधी जुड़े आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया.