केरेडारी पुलिस ने चंदवा में राहुल सिंह के घर चिपकाया इश्तेहार

केरेडारी पुलिस ने चंदवा में राहुल सिंह के घर चिपकाया इश्तेहार

By SHAILESH AMBASHTHA | February 4, 2026 9:42 PM

चंदवा़ कोर्ट के आदेश के आलोक में केरेडारी पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल कुमार उर्फ राहुल सिंह (पिता कलेश्वर सिंह) के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेटर गांव स्थित घर में इश्तेहार चिपकाया. बुधवार को केरेडारी पुलिस चंदवा पुलिस के साथ चेटर गांव पहुंची. ग्रामीणों को जमाकर विधिवत इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने बताया कि केरेडारी थाना में राहुल सिंह के विरुद्ध कांड संख्या 18/24 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है. उक्त मामले में पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश है. तय समय पर उसके सरेंडर नहीं करने पर कोर्ट के आदेश पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल, एक रेफर

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के एनएच-75 पर उदयपुरा गांव के समीप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सड़क के किनारे पत्थर से टकरा गयी. जिससे इसपर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के समय मौके पर मौजूद झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. घायलों में रवि राज कुमार पिता जय नंदन उरांव आन भरिला चंदवा व हिमांशु कुमार पिता जगजीवन उरांव कूड़ू शामिल हैं. दोनों का प्राथमिक इलाज सदर अस्पताल में किया गया. गंभीर रूप से घायल हिमांशु कुमार को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.