जन शिकायत निवारण में समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश
जन शिकायत निवारण में समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश
By SHAILESH AMBASHTHA |
February 24, 2026 8:44 PM
...
लातेहार. जिला समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए उसका समाधान किया जायेगाे. जिले के हुटाप पंचायत के बोरसीदाग गांव निवासी परमेश्वर लोहरा द्वारा वृद्धा पेंशन योजना से संबंधित आवेदन आया. इस संबंध में उपायुक्त ने संबंधित विभाग व बीडीओ को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही, यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि पात्र लाभुकों को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाये. जन शिकायत निवारण में विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए, समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. हेठपोचरा गांव में धार्मिक अनुष्ठान 26 से
लातेहार. सदर प्रखंड के हेठपोचरा गांव में अवस्थित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह आंशिक पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. उक्त कार्यक्रम 26 से 28 फरवरी तक चलेगा. तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. मंदिर समिति के अनूप कुमार ने बताया कि 26 फरवरी को जलयात्रा एवं प्रतिमा जलाधिवास होगा. 27 को वेदी पूजन, प्रतिमा संस्कार एवं नगर भ्रमण होगा. जबकि 28 फरवरी को प्रतिमा की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा, हवन एवं भंडारा का आयोजन किया गया है. श्री कुमार ने इन सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील हेठपोचरा व लातेहार शहर वासियों से की है.