अधूरी पड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश

अधूरी पड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश

By SHAILESH AMBASHTHA | January 31, 2026 10:39 PM

चंदवा़ प्रखंड में मनरेगा योजना के तहत रोजगार सृजन व विकास योजनाओं को गति देने को लेकर बीडीओ चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सभी मनरेगा कर्मी मौजूद थे. बैठक में बीपीओ के अलावे सभी पंचायत में नवपदस्थापित पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कनीय व सहायक अभियंताओं को योजनाओं के सुचारू संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बीडीओ ने सभी कर्मियों को अधूरी पड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने, नई योजनाओं के चयन में पूर्ण पारदर्शिता बरतने तथा मजदूरों को ससमय भुगतान व रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. श्री प्रसाद ने कहा कि मनरेगा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन करना है. इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. सभी कर्मियों को समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही. बैठक में मनरेगा बीपीओ रतन शाहदेव, सहायक अभियंता सुरेंद्र उरांव, कनीय अभियंता निर्मल कुमार मोदी, अभिषेक कुमार आंबेडकर, रोजगार सेवक संतोष कुमार, बद्री गुप्ता, अविनाश रंजन, पूनम देवी, सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र राम, अख्तर हुसैन, राहुल राज, नौशाद अंसारी समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आज

लातेहार. जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को केंद्रीय बजट पर विचार-विमर्श को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है. उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय ने दी है. श्री पांडेय ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष वंशी यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों से बैठक में भाग लेने की अपील की है.