फरार चल रहे आठ वारंटी गिरफ्तार
बरवाडीह. लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न कांडों के फरार चल रहे आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
By Prabhat Khabar News Desk |
March 29, 2024 8:43 PM
बरवाडीह. लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने थाना क्षेत्र के कई गांवों में छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान विभिन्न कांडों के फरार चल रहे आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार वारंटियों में बुद्ध नारायण सिंह, अमानुल्लाह खान, नंदू सिंह, महेंद्र तुरी, लेता सिंह उर्फ तिवारी सिंह, सुकर भुइयां, कुंभकरण राम व सूबेदार परहिया के नाम शामिल हैं. यह जानकारी थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रशिक्षु आइपीएस सह थाना प्रभारी ललित मीणा ने दी. उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा. छापामारी टीम में पुअनि राधेश्याम कुमार, राजन अधिकारी, सुनील कुमार मंडल, यकीन अंसारी, सुनील कुमार सहित सैट के जवान शामिल थे.
...
ये भी पढ़ें...
July 1, 2026 6:09 PM
June 29, 2026 11:34 AM
June 26, 2026 5:16 PM
June 21, 2026 11:18 PM
June 19, 2026 8:58 PM
June 19, 2026 9:07 PM
June 16, 2026 10:03 PM
June 16, 2026 10:02 PM
June 16, 2026 10:00 PM
June 16, 2026 9:59 PM
