राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का निर्णय

राज्य स्थापना दिवस पर आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का निर्णय

By SHAILESH AMBASHTHA | September 20, 2025 9:32 PM

चंदवा़ झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक शनिवार को कुसुमटोली स्थित कृषि फार्म परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता धनेश्वर उरांव ने की. संचालन जितेंद्र सिंह ने की. बैठक में राज्य स्थापना दिवस 15 नवंबर के मौके पर अलग झारखंड राज्य आंदोलन की लड़ाई लड़नेवाले प्रखंड के सभी आंदोलनकारियों को सम्मानित करने का प्रस्ताव लाया गया. साथ ही ऐसे आंदोलनकारियों के बीच परिचय पत्र वितरण करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में मंच के पदधारियों ने एक स्वर से आंदोलनकारियों को एक समान दर्जा देते हुए प्रतिमाह 50 हजार रुपये पेंशन देने, आंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने, सभी आंदोलनकारी को वर्ष 2000 से लेकर अब तक 50 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से एकमुश्त पेंशन राशि भुगतान करने की मांग की गयी. लोगों ने बताया कि एकजुटता के लिए छह अक्तूबर को बनहरदी गांव में पंचायत स्तरीय बैठक की जायेगी. वहीं, 11 अक्तूबर को चंदवा में प्रखंड स्तरीय बैठक करने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सरदार सिंह, फूलचंद गंझू, सुजीत कुमार, गुलाब प्रजापति, विष्णुदेव गंझू, रमेश उरांव, सरजू उरांव, महेश उरांव, प्रमोद कुमार भगत, रोहित यादव, भृगुराज सिंह, करमा मुंडा, चरकू मुंडा, रूपवती देवी, उषा देवी, सरस्वती देवी, चमर गंझू समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है