पीएम व अबुआ आवास योजना के क्रियान्वयन में बारियातू जिले में दूसरे स्थान पर
राज्य व केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में बारियातू प्रखंड ने पूरे जिले में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है.
बारियातू : राज्य व केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वाकांक्षी आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में बारियातू प्रखंड ने पूरे जिले में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. प्रखंड के सभी नौ पंचायत में वर्ष 2016-17 से वर्ष 2025-26 में प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, बाबा साहेब आंबेडकर आवास व प्रधानमंत्री जनजाति आवास योजना के तहत 10,584 आवास बनने है. इसमें 10,144 घरों का निर्माण पूरा हो चुका है. प्रखंड की इस उपलब्धि की जिला स्तर पर सराहना हुई है. प्रखंड आवास कोर्डिनेटर शशि कुजूर ने कहा कि टीमवर्क व योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के कारण ही बारियातू को पूरे जिला में दूसरा स्थान मिला है. तैयार घर का गृह प्रवेश कराकर लाभुक को सौंपा जा रहा है.
क्या है प्रगति रिपोर्ट में
लगातार समीक्षा से मिली गति
प्रखंड प्रशासन द्वारा आवास योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है. पंचायत स्तरीय कर्मियों ने भी लाभुकों को आवास निर्माण के लिये प्रेरित किया, इससे निर्माण कार्य में तेजी आयी. आवास योजना का लाभ मिलने से गरीबों के पक्के मकान का सपना भी पूरा हो रहा है. कच्चे मकान में रहने से बरसात व ठंड की कठिनाइयां भी दूर हो रही है.