साबेजोड़ा में पुलिस ने जब्त किया 60 बोतल शराब व 25 लीटर स्प्रिट जब्त
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साबेजोडा गांव में पुलिस ने छोटी-बड़ी कुल 60 बोतल अंग्रेजी शराब का टैग लगा शराब जब्त किया है.
By Prabhat Khabar News Desk |
October 21, 2024 11:04 PM
गोड्डा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साबेजोडा गांव में पुलिस ने छोटी-बड़ी कुल 60 बोतल अंग्रेजी शराब का टैग लगा शराब जब्त किया है. पुलिस ने ड्रम में रखे तकरीबन 25 लीटर स्पिरिट भी जब्त किया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी कृष्णा साहा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब के कारोबार के लिए कारोबारी नकली शराब लेकर निकल रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस के द्वारा छापेमारी की गयी. गश्ती टीम के अधिकारी अमोद कृष्ण झा थे. पुलिस की जिप को देखकर कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये. पुलिस ने अवैध शराब की खेप को जब्त कर लिया. इस दौरान पुलिस को तकरीबन 25 लीटर स्पिरिट भी हाथ लगा है. बताया कि अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 195/24 दर्ज किया गया है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 4, 2026 4:47 PM
July 4, 2026 3:20 PM
June 26, 2026 3:39 PM
June 25, 2026 4:16 PM
June 25, 2026 10:28 AM
June 25, 2026 8:23 AM
June 25, 2026 12:57 PM
June 25, 2026 1:35 PM
June 25, 2026 2:31 PM
June 25, 2026 2:47 PM
