सुरक्षा के नियमों का करें पालन, जीरो दुर्घटना का लक्ष्य बनाकर करें खनन कार्य : सतीश मुरारी

ओसीपी पीट सुरक्षा कमेटी ने खनन क्षेत्र में सुरक्षा नियमों के पालन पर दिया जोर

By SANJEET KUMAR | January 18, 2026 11:05 PM

राजमहल कोल परियोजना के ओसीपी कार्यालय सभागार में ओसीपी पीट सुरक्षा कमेटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता महाप्रबंधक परिचालन सतीश मुरारी ने की. बैठक में उन्होंने कहा कि परियोजना के सफल संचालन के लिए कोयला खनन आवश्यक है, लेकिन उससे भी अधिक जरूरी सुरक्षा का पालन करना है. सतीश मुरारी ने जीरो दुर्घटना को लक्ष्य बनाकर खनन कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि सुरक्षा नियमों का कठोर पालन किया जाना चाहिए. उन्होंने खनन क्षेत्र में नशे की स्थिति में प्रवेश न करने, हेलमेट, जूता, मास्क और अन्य सुरक्षा सामग्री पहनने, डंपर ऑपरेटरों द्वारा सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति और दूरी का पालन करने और सभी कार्य सावधानीपूर्वक करने के निर्देश दिये. बैठक के दौरान सदस्यों ने तालझारी, बसडीहा और डीप माइनिंग क्षेत्रों, जीरो पॉइंट और हॉल रोड का निरीक्षण किया. जिस स्थान पर लाइटिंग की कमी पायी गयी, उसे ठीक करने का निर्देश भी दिया गया. इस अवसर पर खनन मैनेजर ओपी चौधरी, सेफ्टी ऑफिसर पीके यादव, सहायक सुरक्षा पदाधिकारी रामानंद प्रसाद, सदस्य पवन कुमार, रामसुंदर महतो, सीएस रमानी, प्रदीप कुमार, शीतल यादव, करीम अंसारी समेत अन्य उपस्थित थे. बैठक में सुरक्षा उपायों को लागू करने और खनन क्षेत्र में दुर्घटनाओं को रोकने पर विशेष चर्चा हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है