स्वास्थ्य शिविर में 34 मरीजों की हुई जांच

आयुष्मान आरोग्य मंदिर धमसांय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

By SANJEET KUMAR | June 10, 2026 10:41 PM

जिला स्वास्थ्य समिति, गोड्डा के तत्वावधान में मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, धमसांय में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का संचालन आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया. स्वास्थ्य शिविर में कुल 34 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करायी गयी. शिविर के दौरान मरीजों के ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच की गयी. साथ ही गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच भी की गयी. डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके निकट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा विभिन्न बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना है. शिविर के सफल संचालन में एएनएम सरस्वती देवी एवं सहिया विनती कुमारी ने सक्रिय सहयोग किया. स्वास्थ्यकर्मियों ने उपस्थित लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक भी किया.