घने कोहरे के कारण दोपहर तक सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

आवागमन व वाहन परिचालन में हो रही परेशानी

By SANJEET KUMAR | January 2, 2026 11:11 PM

पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रही ठंड के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. घने कोहरे और शीतलहर के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से कोहरे के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है. लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण आम लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही वाहनों के परिचालन में भी काफी दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं. गुरुवार की देर रात से लेकर शुक्रवार की सुबह लगभग 12 बजे तक कड़ाके की ठंड एवं घने कोहरे के कारण सड़कों पर वीरानी छायी रही. स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती ठंड के बीच आवागमन करने वाले लोगों के लिए अलाव ही एकमात्र सहारा बन गया है. हालांकि अंचल प्रशासन की ओर से कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है, लेकिन ग्रामीणों का मानना है कि सरकार को प्रत्येक चौक-चौराहे पर अलाव की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को ठंड से राहत मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है