देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का किया आह्वान

कहा कि मजदूरों के हक व अधिकार के रक्षा के लिए 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल की जायेगी.

By Prabhat Khabar News Desk | February 7, 2026 7:09 PM

ओसीपी कार्यालय के पीट ऑफिस के पास ट्रेड यूनियन ने की नुक्कड़ सभा प्रतिनिधि, बोआरीजोर राजमहल कोल परियोजना के ओसीपी कार्यालय के पीट ऑफिस के पास व हुर्रासी कोयला खनन क्षेत्र में संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेताओं ने नुक्कड़ सभा कर मजदूर को जागरूक किया. यूनियन नेता रामजी साह, प्रमोद हेंब्रम, जयराम यादव, अली हुसैन ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूरों के हक व अधिकार के रक्षा के लिए 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल की जायेगी. इसको सफल बनाने के लिए सभी मजदूरों को एकजुट होकर साथ आना होगा. भारत सरकार चार लेबर कोड लागू करना चाह रही है. अगर लेबर कोड लागू हो गया तो मजदूर का हक व अधिकार छीन लिया जायेगा. मजदूर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन नहीं कर सकते तथा मजदूर से मनमाने तरीके से 12 घंटा कार्य लिया जायेगा. पूंजीपति लोगों का राज्य स्थापित हो जायेगा. मजदूर पर शोषण किया जायेगा. चार लेबर कोड मजदूर के लिए काला कानून है. सरकार को तुरंत कानून को वापस लेना चाहिए. मौके पर जयराम यादव, लखनदर लोहार, प्रदीप पंडित ,संदीप कुमार, राम सुंदर महतो, महेंद्र हेंब्रम आदि उपस्थित थे.