पोड़ैयाहाट में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

थाना परिसर में जवानों की कुर्बानी को याद करते हुए कार्यक्रम आयोजित

By SANJEET KUMAR | January 30, 2026 11:27 PM

पोड़ैयाहाट थाना में शुक्रवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया, जिसमें शहीद पुलिसकर्मियों और आंतरिक सुरक्षा में जान गंवाने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर थाना प्रभारी महावीर पंडित ने कहा कि देश के जवानों और पुलिसकर्मियों की कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं, उनकी शहादत न केवल याद रखी जानी चाहिए, बल्कि उनसे प्रेरणा भी लेनी चाहिए. कार्यक्रम में हवलदार सुनील तिवारी भी उपस्थित थे और उन्होंने शहीदों के सम्मान में मौन धारण किया.