कन्हैयास्थान में पुआल में आग लगने से हजारों का नुकसान

कन्हैयास्थान में पुआल में आग लगने से हजारों का नुकसान

By SANJEET KUMAR | January 1, 2026 11:21 PM

राजमहल थाना क्षेत्र के कन्हैयास्थान गांव के समीप फोरलेन सड़क के किनारे रखे पुआल में आग लगने से वह जलकर खाक हो गया, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ. पीड़ित अर्जुन साहा ने बताया कि उन्होंने तीन बीघा जमीन पर धान की फसल उगाई थी. उन्होंने खेत से धान की फसल काटकर घर ले आए थे, लेकिन पुआल को घर के पास फोरलेन सड़क किनारे रख दिया था. वह मवेशियों को चारा खिलाने के लिए एक-दो दिन में पुआल कटवाकर कुट्टी (घास) घर में रखते, जिससे मवेशी सालभर खा सकते थे. लेकिन बीती रात, उनके प्रति शत्रुता का भाव रखने वाले एक व्यक्ति ने पुआल में आग लगा दी, जिससे वह नष्ट हो गया. इस घटना से उन्हें लगभग 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. वे इसकी शिकायत थाना पुलिस से करेंगे और उचित कार्रवाई की मांग करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है