विद्यालय व परिवार बच्चो की क्षमता निखारने के लिए काम करें : डीसी

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह एफएलएन मेला

By DEEPESH KUMAR | March 23, 2026 8:52 PM

: जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह एफएलएन मेला चतरा. डिस्ट्रिक सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में सोमवार को पीएम श्री योजना के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह एफएलएन मेला का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से उपायुक्त कीर्तिश्री जी, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन समिति का सशक्तीकरण व उन्मुखीकरण था. इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को उनकी भूमिका व जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मोहम्मद इजाजुल हक ने किया. उन्होंने पीएम श्री के छह स्तंभों को पीपीटी के माध्यम से समझाया. उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय व परिवार बच्चों की क्षमता निखारने के लिए काम करें. पीएम श्री विद्यालयों को सभी आवश्यक सुविधाओं से परिपूर्ण किया जायेगा, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके. इस अवसर पर 14 पीएम श्री विद्यालयों द्वारा स्टॉल लगाये गये, जिसमें फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) से संबंधित टिचिंग लर्निंग मैटेरियल का प्रदर्शन किया गया. इन स्टॉलों के माध्यम से एक विद्यालय को दूसरे विद्यालय से सीखने का अवसर प्राप्त हुआ. मौके पर डीइओ दिनेश कुमार मिश्र, डीएसई रामजी कुमार, एडीपीओ राकेश कुमार पांडेय, शिक्षक विश्वजीत घोष, सीएसओ पार्टनर उत्सव आनंद, मनोज कुमार विश्वकर्मा, रोहित कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.