युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बभने पंचायत के गुरिया गांव में बुधवार की रात हिरामन भारती (22) पिता-दुल भारती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
By ANUJ SINGH |
November 13, 2025 8:13 PM
प्रतापपुर. बभने पंचायत के गुरिया गांव में बुधवार की रात हिरामन भारती (22) पिता-दुल भारती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गुरुवार को घटना की सूचना पाकर पुलिस घर पहुंची और मामले की जानकारी ली. शव को सदर अस्पताल चतरा में पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि कई दिनों से घर में पारिवारिक विवाद चल रहा था. इससे वह तनाव में रहता था. रात में अचानक घर से बाहर निकला और पास के एक पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से परिवार में मातम का माहौल है. हिरामन की शादी सात माह पूर्व ही हुई थी. मृतक की पत्नी शीला देवी का रो-रोकर हालत बेहाल है. थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 4, 2026 4:36 PM
June 30, 2026 5:57 PM
June 30, 2026 10:59 AM
June 29, 2026 10:08 PM
June 29, 2026 4:12 PM
June 29, 2026 8:25 AM
June 28, 2026 7:17 PM
June 28, 2026 6:02 PM
June 27, 2026 11:38 AM
चतरा में एससी-एसटी एक्ट के फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भाजपा के मीडिया प्रभारी काली यादव को भेजा गया जेल
June 26, 2026 8:05 PM
